Skip to main content

सेंट व्हिकल

एक नजर में सेंट वाहन योजना जानने हेतु यहॉ क्लिक करें

उद्देश्य :

व्यक्तिगत उपयोग (किराए पर या यात्रियों को लाने लेजाने हेतु नहीं) हेतु नए दो या चार पहिया वाहन को खरीदने हेतु  

Facility

मियादी ऋण 

लक्ष्य समूह

18 वर्ष से 65 वर्ष तक के के सभी व्यक्ति. न्यूनतम आय मानदण्ड (सकल वार्षिक आय)

वैतनिक/ अवैतनिक 4 पहिया  2 पहिया
रू.3,00,000 रू.1,80,000

अधिकतम ऋण राशि 

  • दोपहिया वाहन – रू.10.00 लाख .
  • नया चार पहिया वाहन  - रू.75 लाख(भारतीय / विदेश में बने वाहन)

मार्जिन

  • रू 20 लाख तक ऋण राशि – न्यूनतम 10% 
  • रू 20 लाख तक ऋण राशि – न्यूनतम 20%
  • ऋण “ऑन रोड लागत” (वाहन की लागत +पंजीयन शुल्क+ रोड टेक्स+ बीमा राशि) पर स्वीकृत किए जाएं. फैंसी नम्बर हेतु अतिरिक्त लागत बैंक द्वारा ऋणपोषित नहीं की जाएगी.

चुकौती अवधि माह में 

प्रकार चुकौती अवधि
2- पहिया 60 माह
4-पहिया (नया)  84 माह 

पात्रता

18 वर्ष से 65 वर्ष तक के सभी व्यक्ति जो: 

i.  केंद्र/ राज्य सरकार/ स्थानीय स्वशासन / रक्षा कर्मचारी / पीएसयू के कर्मचारी/ बड़े निगम/ प्रतिष्ठित संस्थान 

ii.  स्व रोजगारित व्यक्ति/ स्वतंत्र व्यवसायी जिनका नियमित आय का स्रोत है . 

iii.  भू-जोत से निरपेक्ष किसान जो कृषि उन्मुख उत्पादन में या अन्य अनुषंगी कार्यकलापों में संलग्न हैं . 

iv.  गैर निवासी भारतीय, भारत में, भारतीय निवासी के साथ संयुक्त रूप से जो एनआरआई का नजदीकी रिश्तेदार है. वाहन सिर्फ भारत में उपयोग हेतु है. 

v.  अपने बैंक के सभी स्टाफ सदस्य, परिवीक्षाधीन शामिल, एकल या संयुक्त रूप से, जीवनसाथी या बच्चों के साथ. 

vi.  रक्त सम्बन्धी रिश्तेदार जैसे कि मॉ, पिता, जीवनसाथी, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री जिनकी आय का नियमित स्रोत है, को सहऋणी के रूप में लिया जा सकता है. सहऋणी की आय पात्र ऋण राशि की गणना हेतु सम्मिलित की जा सकती है 

vii.  मित्र, दूर के रिश्तेदार जैसे कि चाचा, चाची ,भांजे, भतीजे आदि सहऋणी के रूप में पात्र नहीं हैं. 

viii.  आवेदकों की अधिकतम संख्या दो (2) तक सीमित है.  

ix.  ऋणी की उम्र 60 वर्ष से अधिक होने पर सहऋणी अवश्य लिए जाएं.

x.  न्यूनतम आय मानदंड (सकल वार्षिक आय)

वित्त की मात्रा 

  वैतनभोगी व्यक्ति: -
     सकल मासिक वैतन का 14 गुना, अंतिम आहरित वैतन के आधार पर .

ii.   अन्य व्यक्तियों हेतु : -: -
      अंतिम 2 वर्षों की औसत वार्षिक आय का दो गुना 

iii.  तो भी, अधिकतम ऋण राशि है : 
       दो पहिया – रू.10.00 लाख .
       नया चार पहिया  - रू.75 लाख, भारतीय/विदेशी वाहन हेतु .

प्रतिभूति

खरीदे गए वाहन का दृष्टिबंधक. वाहन पंजीयन एवं सरसाई एकीकृत किए गए हैं एवं अन्य दृष्टिबन्धक प्रभार वाहन पंजीयन के साथ पंजीकृत हैं जो सरसाई में स्वत: अद्यतन होगा. तद्नुसार यदि बैंक दृष्टिबन्धक खंड, वाहन पंजीयन के पंजीकृत है, तो वाहन के दृष्टिबन्ध  प्रभार का पंजीकरण सरसाई के साथ अलग से पंजीकृत नहीं किया जाएगा.   

गारंटी 

i.  रू5.00 लाख तक के ऋण के मामले में कोई व्यक्तिगत गारंटी नहीं ली जाएगी. 

ii.  रू5.00 लाख से अधिक ऋण होने पर निम्न मामलों में कोई व्यक्तिगत गारंटी नहीं ली जानी चाहिए;
     ए.  कोई प्रस्तावित संपार्श्विक प्रतिभूति, इसका बाजार मूल्य ऋण राशि से कम नहीं है  
     बी.  ऋण राशि के कम से कम 50% तक तरल प्रतिभूति के प्रस्ताव पर. 
     सी.  ऋणी ने निर्धारित मार्जिन से कम से कम दोगुना अंशदान दिया हुआ है.
     डी.  यदि आवेदक केंद्र/राज्य सरकार संगठन / पीएसयू/ हमारा स्टाफ है तो 
     ई.  ऋणी का कम से कम 5 वर्षों से हमारे साथ संतुष्टिजनक बैंकिंग संबंध है. इस मामले में व्यक्तिगत गारंटी की शर्त में छूट देने हेतु मुख्य प्रबंधक एवं उच्च पद के प्रतिनिधि निर्णय ले सकते हैं.

iii.  अन्य मामलों में, ऋण राशि से कम की निवल संपत्ति वाले व्यक्ति की व्यक्तिगत प्रतिभूति प्राप्त की जाए. 

वैतनिक एवं अवैतनिक ऋणी हेतु ईएमआई/एनएमआई अनुपात 

शुद्ध वार्षिक आय के अनुसार वर्गीकृत अनुपात इस प्रकार है  

शुद्ध वार्षिक आय ईएमआई/एनएमआई – से अधिक नहीं
5 तक 55%
>5- 10 60%
>10 65%

एनएमआई (शुद्ध मासिक आय) = सकल मासिक आय (जीएमआई ) – सभी सांम्बिधिक कटौतियॉ & कर (सभी विद्यमान एवं प्रस्तावित ईएम आई को छोड़कर).

ईएमआई / एनएमआई अनुपात की गणना के उद्देश्य से, विद्यमान सभी ऋणों एवं प्रस्तावित ऋण की ईएमआई को शामिल किया जाएगा इसलिए एनएमआई की गणना के उद्देश्य हेतु विद्यमान ईएमआई को सकल मासिक आय (जीएमआई) से नहीं काटा जाना चाहिए

नोट: स्वीकार्य ऋण राशि का निर्धारण नीचे लिखे मानदंड से प्राप्त निम्नतर मूल्य के आधार पर किया जाएगा 

आय के मानदंड के अनुसार अधिकतम स्वीकार्य राशि, वाहन की लागत (एलटीवी) या ईएमआई/ एनएमआई अनुपात,  जो कम हो 

 

सीआईसी स्कोर 

आवेदक की न्यूनतम प्रारम्भिक सीमा सीआईसी स्कोर निम्नवत है : 

सीआईसी का नाम वैतनिक ग्राहक अवैतनिक ग्राहक 
ट्रांसयूनियन सिबिल 675 700
सीआरआईएफ 675 700
एक्सपीरियन 700 725

2/4 पहिया वाहन हेतु ब्याज दर 

टेबिल ए : वैतनिक ऋणियों हेतु तात्त्कालीन ब्याज दर 

आंतरिक जोखिम रेटिंग स्कोर 725 से अधिक सिबिल/सीआरआईएफ 
या
750 से अधिक एक्सपीरियन 
(ए)
701-725 सिबिल/सीआरआईएफ
या 
एक्सपीरियन 726-750
(बी)
675-700 सिबिल/सीआरआईएफ
या
एक्सपीरियन 700-725
(सी)
71-100 (सीबीआई-1 से 3) आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.40%)
\=7.25%
आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.50%)
=7.35%
आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.60)
=7.45%
50-70 (सीबीआई-4 से 6) आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.65%)
=7.50%
आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.75)
=7.60%
आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.85)
=7.70%

टेबिल बी : अवैतनिक ऋणियों हेतु तात्त्कालीन ब्याज दर

आंतरिक जोखिम रेटिंग स्कोर 750 से अधिक सिबिल/सीआरआईएफ
या
775 से अधिक एक्सपीरियन 
(ए)
सिबिल/सीआरआईएफ 726-750
या
एक्सपीरियन 751-775
(बी)
सिबिल/सीआरआईएफ 700-725
या
एक्सपीरियन 725-750
(सी )
71-100 (सीबीआई-1 to 3) आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.40%)
=7.25%
आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.50%)
=7.35%
आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.60%)
=7.45%
50-70 (सीबीआई -4 to 6) आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.65%)
=7.50%
आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.75%)
=7.60%
आरबीएलआर (6.85%)+सीआरपी (0.85%)
=7.70%